FEATUREDGeneralHealthLatestNewsउत्तर प्रदेश

5 अप्रैल को 9 बजे नौ मिनट तक कैंडल जलाकर कोरोना को पराजित करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की

न्यूज होम लाइव व्यूरो यशपाल दिवाकर

बरेली के जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडेय ने प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज 5 अप्रैल को 9 बजे नौ मिनट तक कैंडल जलाकर कोरोना को पराजित करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। श्री नितीश कुमार ने कहा कि दिए जलाने या रोशनी करना कोरोना के घने अंधकार से उजाले की ओर जाने के प्रतीक के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने जनपद के समस्त बुद्धिजीवियों, लेखकों, पत्रकारों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों, समस्त संभ्रांत नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों आदि का आह्वान किया कि वे कोरोना के विरुद्ध एक योद्धा के रूप में सामने आएं। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक दशा में कोरोना को हराने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।

Share This News