नया गांव के पास सडक हादसा, एक की मौत दो घायल

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
कालाढूंगी। यहां नया गांव कॉर्बेट फॉल के पास एक तेज रफ्तार वैगनआर कार पीछे से टैक्टर ट्रॉली में जा घुसी, इस दर्दनाक हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे है, जबकि हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नया गांव कॉर्बेट फॉल के निकट एक तेज रफ्तार वैगनआर कार संख्या यूए 04 बी 5062 खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसी, कार सवार दो लोग बुरी तरह घायल बताये जा रहे है।

