66 घंटे बाद खुला घाट-पिथौरागढ़ हाईवे , खतरा बरकरार …..

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन घाट-पिथौरागढ़ रोड करीब 66 घंटे बाद शुक्रवार शाम खुल गया।इससे लंबे समय से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली।एन.एच. के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि घाट-पिथौरागढ मोटर मार्ग खुल चुका है किन्तु वर्तमान मौसम एवं दुर्घटनाओ के दृष्टिगत सांय 06.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक मोटर मार्ग यातायात हेतु बंद किया गया है।

