72 सीटों पर सभी भाजपा प्रत्याशी 1 नवंबर को एक साथ करेंगे नामांकन
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
4 नवंबर को कमल दीवाली मनायेंगे भाजपा कार्यकर्ता*
27 से 30 अक्टूबर तक भाजपा चलायेगी “भाजपा का घर-हर घर” कार्यक्रम
दूसरे चरण में 72 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के सभी 72 प्रत्याशी 1 नवंबर को एक साथ नामांकन भरेंगे।
आज प्रत्याशियों की हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बातों को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में स्टार प्रचारकों की जरूरतों और कार्यक्रमों के मुताबिक वक्त तय करने को लेकर विचार किया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि आज की बैठक में मिशन 65 को पूरा करने को लेकर चर्चा हुई है।
27 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा, वहीं 29 को 18 विधानसभाओं में स्टार प्रचारक और प्रदेश के नेता अलग-अलग विधानसभाओं पर चुनावी सभा लेंगे। 27 से 30 अक्टूबर तक “भाजपा का घर- हर घर” कार्यक्रम के तहत घरों में भाजपा का झंडा लगाया जायेगा। वहीं एक से चार नवंबर तक प्रथम चरण के चुनाव को लेकर मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। वहीं 4 नवंबर को कमल दीवाली मनाई जाएगी, जिसके तहत घरों में कमल रंगोली बनाई जाएगी। 9 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सभी 72 विधानसभा में होगा।11 नवम्बर से द्वितीय चरण में एक साथ केंद्र के नेताओं के द्वारा 72 विधानसभा मे चुनाव प्रचार किया जायेगा।
वहीं अनिल जैन ने कहा कि पहले और दूसरे दोनों चरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम होंगे।

