रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के ओखलढुंगा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने एक गुलदार को किया पिंजड़े में कैद।

एनएचएल नेटवर्क।
रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के ओखलढुंगा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने एक गुलदार को पिंजड़े में कैद करने में सफलता प्राप्त की है। यह वही गुलदार है जिसने 8 जनवरी की शाम को एक महिला को अपना शिकार बना लिया था। महिला की मौत के 48 घंटे बाद गुलदार के पकडे जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।नैनीताल जिले के कई इलाकों में गुलदार का आतंक छाया हुआ था। बाघ ने 8 से 10 जनवरी के बीच तीन लोगों को शिकार बना लिया था, जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। 8 जनवरी को ओखलढुंगा गांव में 48 वर्षीय महिला शांति देवी जंगल से लकड़ी लाने के दौरान गुलदार का शिकार बन गईं। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद गांव में गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया था। महिला की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया था। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़े जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की धमकी दी। वन विभाग ने उसी दिन 8 जनवरी को गुलदार को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप और पिंजड़ा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। 10 जनवरी की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच गुलदार पिंजड़े में फंसा। वन विभाग के कर्मचारियों ने गुलदार को देखा और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। गुलदार को तुरंत ओखलढुंगा क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया, जहां गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही, बाघ के डीएनए सैंपल सीसीएमबी हैदराबाद भेजे गए हैं, ताकि यह पुष्टि हो सके कि यही वही गुलदार है जिसने महिला पर हमला किया था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदा, एक स्वस्थ मेल टाइगर है, जिसकी उम्र लगभग सात साल है। डीएफओ दिगंत नायक के अनुसार, गुलदार और महिला के सैंपल्स सीसीएमबी हैदराबाद भेजे गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह वही गुलदार है जिसने महिला को शिकार बनाया था। गुलदार के पिजडें में कैद होने के बाद, स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

