महाकाली स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने शुभारंभ किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गोलीहाट महाकाली स्पोर्ट्स क्लब द्वारा जी आई सी मैदान गंगोलीहाट में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का आज नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने शुभारंभ किया उद्घाटन मैच जय काली इलेवन एवं महाकाली रावल इलेवन के बीच खेला गया उक्त मैच में जय काली इलेवन तीन /एक से विजयी रही ।जय काली इलेवन के हेमू रावल ने तीन गोल किए जबकि जवाब में महाकाली इलेवन की ओर से सानू रावल ने मात्र एक गोल ही किया उक्त मैच के रेफरी राहुल भंडारी तथा लाइनमैन हिमांशु रावल व सागर रावल थे ।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, भूपेश पन्त, प्यारेलाल शाह, बबलू पांडे, घनश्याम शाह, मनोहर रावल आदि अनेक लोग उपस्थित थे ।मैच का आंखों देखा हाल शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट द्वारा सुनाया जा रहा है महाकाली स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र रावल आयोजक मंडल के ऋषभ रावल, पप्पू रावल ,दीपक रावल ने बताया कि उक्त टूर्नामेंट में विजेता टीम को 21000 रुपए की धनराशि तथा उपविजेता टीम को ₹8000 की धनराशि एवं शील्ड प्रदान की जाएगी उन्होंने बताया कि उक्त टूर्नामेंट में 20 टीमें प्रतिभाग कर रही है आज का मैच सिमलकोट एवं रोमियो क्लब के बीच खेला जाएगा।

