FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुश्री अर्चना गंगोला , कांग्रेस प्रत्याशी विनोद प्रसाद एवम् निर्दलीय प्रत्याशी सूरज कुमार ने नामांकन दाखिल किये।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गंगोलीहाट। 14 अगस्त को होने वाले ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुश्री अर्चना गंगोला , कांग्रेस प्रत्याशी विनोद प्रसाद एवम् निर्दलीय प्रत्याशी सूरज कुमार ने प्रमुख पद के लिए समर्थकों के साथ अपने अपने नामांकन दाखिल कराए।

ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर दीपक उप्रेती , रविन्द्र सिंह, जगत सिंह, कृष्ण अवतार ने तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर कविता एवम् संगीता ने अपने अपने नामांकन पत्र नामांकन अधिकारी को दाखिल कराए।


जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए। अब 14 अगस्त को मतदान होगा।

Share This News