FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडपिथौरागढराज्य

पिथौरागढ़ मे 4 लोग गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़ में सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए नशे में उत्पात मचाने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जिसके तहत अस्कोट थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्रिलोक भट्ट को शराब के नशे में बच्चों व ग्रामीणों से मारपीट करने पर धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। डीडीहाट प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने मनोज सिंह रावत को नशे में उत्पात मचाने पर धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

 

Share This News