FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगैर सेकंड में गोद भराई कार्यक्रम किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़। आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगैर सेकंड में गोद भराई कार्यक्रम किया गया। गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान विभिन्न जानकारी दी गई।
कार्यकत्री नीमा खत्री ने बताया कि प्रत्येक माह को बाल विकास विभाग की और से आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें शगुन आखर गाए जाते हैं और गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार खाने तथा अपना ध्यान रखने की जानकारी दी जाती है।
यहां कार्यक्रम में गीता तिवारी की गोद भराई की गई जिसमें सीनियर सिटीजन सरस्वती देवी, भागीरथी देवी, सहायिका कंचन पाटनी, गंगा खत्री, दीपा जोशी, भूमिका, आकांक्षा, अनुजा, शिवम्, युविका, कमला कलोनी, सरिता, बबीता मौजूद रहे।

Share This News