berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

लिटिल एंजेल विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा शिखा पांडे ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। लिटिल एंजेल विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा शिखा पांडे ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  जी. बी. उपाध्याय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिखा पांडे प्रारंभ से ही लिटिल एंजेल विद्यालय की छात्रा रही हैं, उन्होंने अपनी शिक्षा की शुरुआत नर्सरी कक्षा से यहीं से की थी। उनके माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं। पिता  कमल पांडे एवं माता  दीपा पांडे जो बेरीनाग जीआईसी के निकट निवास करते हैं।
विद्यालय परिवार की ओर से शिखा पांडे और उनके परिवार को इस शानदार सफलता के लिए ढेरों बधाइयाँ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। लिटिल एंजेल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को कक्षा 10  वीं के उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी है।

इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन करने वालो में  शिखा पांडे ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कुल 45 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 23 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए। अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है।

Share This News