Skip to content
छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट ,मुकेश भारती के साथ :–
✅ मानिकपुर खदान के निजी ठेका कंपनी में कार्यरत दो युवक ट्रेन की चपेट में आये. एक की मौत, एक गंभीर.
✅ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने ली प्रेस वार्ता. कहा- राज्य की 40 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में.
✅ कोरबा ब्लाक के ग्राम गोढ़ी में सामाजिक विषमता एवं भेदभाव को दूर करने के लिए अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का किया गया आयोजन. सांसद ड़ाॅ बंशीलाल महतो हुए शामिल. कहा-गरीबों और पिछ़डे वर्गों का उत्थान हम सबका दायित्व.
✅ संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने 4 करोड़ 29 लाख की लागत से बनने वाले बोईदा कसियाडीह मार्ग, 3 करोड़ 24 लाख की लागत से बनने वाले उतरदा-धौराभाठा-पाली मार्ग का श्रीफल तोड़कर किया शुभारंभ. विभिन्न ग्राम पंचायतों में 33 लाख 50 हजार के विकास कार्यों का भी किया भूमिपूजन.
✅ नगर पालिका दीपका के वार्ड 7 में अध्यक्ष बुगल दुबे ने 75 लाख के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन.
✅ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कार्यालय सहित शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित. कई स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान.
✅ गांधी जयंती के अवसर पर सांसद आदर्श ग्राम कोरकोमा में स्वच्छता ही सेवा है, कार्यक्रम में सांसद सहित अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने किया श्रमदान.
✅ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर युंका ने किया रक्तदान.
✅ अग्रवाल सभा द्वारा महाराज श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभा रहे अग्रबन्धु.
✅ जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर किया नमन.
✅ कुदमुरा रेंज अंतर्गत ग्राम गुरमा में दो हाथियों ने मचाया उत्पात. 8 किसानों की रौंदी फसलें.
✅ जिले के विभिन्न चौक-चौराहों में यातायात पुलिस ने तीन सवारी, बिना दस्तावेज, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ की कार्रवाई.
✅ राज्यसभा सांसद संजय सिंह व एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ चंदानी ने एनकेएच मीडिया हेल्थ कार्ड का किया शुभारंभ. पत्रकारों का रियायत दर पर होगा इलाज.
✅ गाँधी जयंती पर ग्राम कोरकोमा में बालिका छात्रावास की छात्राओं और बीयू के पूर्व उपाध्यक्ष अजय कँवर ने की साफ सफाई.
✅ उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए वेलफेयर सोसाइटी को किया गया सम्मानित.
✅ स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंर्तगत पंजाब एन्ड सिंध बैंक के अधिकारियों/कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय में किया श्रमदान.
✅ जिला पुलिस में पदस्थ दो आरक्षकों ने किया रक्तदान.
✅ अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सियान सदन में वृद्धजनों का किया गया सम्मान.
✅ जिले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के सम्बन्ध में स्वीप कोर कमेटी की बैठक आयोजित.
✅ जनपद पंचायत संसाधन केंद्र कटघोरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन.
✅ बांकीमोंगरा के अशा. उ. मा. विद्यालय में 91 बेच के छात्र-छात्राओं का रीयूनियन संपन्न.पुराने दिनों की याद हुई ताजाl