पुलिस ने चोरी के आरोपी बच्चो को चोरी का सामान सहित पकडा।
न्यूज होम लाइव व्यूरोः-
बेरीनाग पिछले दिनो नगर के नया बाजार मे मोटर साईकिल से हेड लाइड की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर खुलासा कर लिया है। थाना प्रभारी बिजेन्द्र शाह ने बताया कि मोटर साईकिल की निकाल कर ले जाने वाले चारो स्कूल पढने वाले ग्वीर निवासी बच्चे निकले इनसे चोरी का सामान भी बरामत कर लिया है। इसमे तीन बच्चो की उम्र 17 वर्ष तथा एक बच्चे की उम्र 14 साल बताई जा रही है। टीम मे थाना प्रभारी बिजेन्द्र शाह,एस आई विजेन्द्र नेगी,हेम फुलारा,सुरेश देवली,सुन्दर जेठी,सुरेन्द्र दानू आदि कई लोग मौजूद रहे।

