पितृमोक्ष अमावस्या पर कामधेनु सेना ने कंबल वितरण किये:-
न्यूज होम लाइव व्युरो मुकेश भारतीः-
पितृमोक्ष अमावस्या पर कामधेनु सेना द्वारा गो सेवा एवं कंबल वितरण किया गया बिलासपुर–विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय नागौर राजस्थान द्वारा संस्थापित राष्ट्रीय गो सेवा संगठन ” कामधेनु सेना” के बिलासपुर जिलाध्यक्ष मीनू दुबे द्वारा पितृमोक्ष अमावस्या पर आज गौभोजन कराया गया । उन्होंने सपरिवार गोपूजन कर टीम के साथ साथ आजीवन गो सेवा करने का संकल्प भी लिया । तत्पश्चात नेहरू नगर स्थित बसेरा वृद्धाश्रम में उनके द्वारा माताओं को कंबल वितरित किया गया । बिलासपुर जिलाध्यक्ष द्वारा चलाये जा रहे सेवा प्रकल्प का यह प्रयास अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है वृद्धाश्रम कंबल वितरण के समय जिलाध्यक्ष मीनू दुबे के साथ जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ओझा,महासचिव सरिता शर्मा,कोषाध्यक्ष प्रेमलता दुबे,पुष्पा शुक्ला, अनुपमा शुक्ला भी उपस्थि थी ।
विस्तृत जानकारी दाता :– अरविन्द तिवारी छत्तीसगढ़ राज्य महासचिव एवं राष्ट्रीय सूचना प्रसारण आयुक्त

