LatestNewspithoragarhuttarakhand

मजिस्ट्रेट न्यायलयों के समक्ष फौजदारी वादों के संचालन के लिए 04 नामिका अधिवक्ताओं के कार्यकाल का नया पैनल के लिए आवेदन मागे ।

 

पिथौरागढ़।    जिलाधिकारी पिथौरागढ़ सी0 रविशंकर ने अवगत बताया कि जनपद पिथौरागढ़ के अंतर्गत मजिस्ट्रेट न्यायलयों के समक्ष फौजदारी वादों के संचालन हेतु आबद्व 04 नामिका अधिवक्ताओं के कार्यकाल का नवीनीकरण न करते हुए इन पदों पर आबद्वता हेतु नया पैनल मांगये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के क्रम में अभियोजन विभाग, उत्तराखंड के अंतर्गत सहायक अभियोजन अधिकारियों के रिक्त पदो ंके सापेक्ष विधि परामर्शी निर्देशिका के अध्याय-8 के अंतर्गत नामिका अधिवक्ताओं के रूप में 01 वर्ष अथवा सहायक अभियोजन अधिकारियों की नियमित नियुक्ति, जो भी पहलें हो, तक अस्थायी रूप से आबद्ध किया जाना है। जनपद पिथौरागढ़ में 04 रिक्तियों/मांग के विवरणानुसार इच्छुक एवं योग्य अधिवक्ता, जिनका कम से कम विधि व्यवसाय में (फौजदारी मामलों) पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका हो, के आवेदन आमंत्रित किये जाने है।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि नियुक्ति पूर्ण रूप से अस्थाई होगी तथा किसी पूर्व सूचना के राज्य सरकार द्वारा संबंधित अधिवक्ता को बिना पूर्व सूचना दिये समाप्त की जा सकती है। ऐसे नामिका अधिवक्ताओं को न्याय विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा प्रचारित फीस देय होगी, नामिका अधिवक्ता के लिये ऐसे अधिवक्ता पात्र नही होंगे जो राज्य सरकार के द्वारा नोटरी या शासकीय आदाता पदों पर नियुक्त किये गये हो। यदि ऐसे पदधारक अधिवक्ता के द्वारा आवेदन किया जाता है तो उसकों इस आशय का घोषणा पत्र भी प्रस्तुत किया जाना होगा कि इस आबद्धता पर नियुक्त किये जाने से पूर्व वह पूर्व धारित पद को त्याग देगें। ऐसे सभी सुयोग्य अधिवक्ताओं को , जो उक्त प्रकार की योग्यता रखते हो अपने आवेदन पत्र प्रारूप पर सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित प्रमाण पत्रों सहित जिलाधिकारी कार्यालय में दिनांक 22 अक्टूबर 2018 के अन्दर जमा कर दें।

 

Share This News