बेरीनाग के सानधुरा गाँव निवासी अभय सिह पर गुलदार ने हमला कर घायल किया।
बेरीनाग
न्यूज होम लाइव संवाददाताः-
बेरीनाग विकास खण्ड के सानधुरा गाँव मे 14 साल के अभय सिह पुत्र महेन्द्र सिह पर गुलदार ने हमला कर घायल किया। यह बाजार से सामान लेकर सानधुरा अपने घर जा रहा था। चर्च के पास गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। युवक ने पत्थरो से गुलदार पर पलटवार कर शोर मचाया गाँव के लोगो ने आवाज सुनते ही मौके पर पहुचे और गुलदार भाग गया। ग्रामीण उसे घायल अवस्था मे अस्पताल लाये ।डा0 सिदार्थ पाटनी ने बताया कि बच्चे के शरीर मे कई जगह घाव हो गये है लेकिन स्थिति खतरे से बाहर है।

