LatestNewsउत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर में अन्तर्जनपदीय लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ।

न्यूज होम लाइव व्यूरो अभिषेक कुमार गौडः-

जनपद अम्बेडकरनगर में अन्तर्जनपदीय लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन में जनपद में हो रहे अपराधिक घटनाओं व चोरियों के रोकथाम हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत अम्बेडकरनगर पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है जिसमें की रात्रि में बरही अदिलपुर तिराहे से स्वाट/सर्विलान्स टीम व थाना हंवसर की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय लूटेरों के सदस्य को नगदी , अवैध तमंचा-कारतूस व लूट की घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. अमित उर्फ हैप्पी पुत्र भानुप्रताप निवासी बट्टूगढ़ थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर।
हाल पता – शास्त्रीनगर, थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर।
02. राहुल पुत्र स्व0 रविन्द्र निवासी ग्राम भड़सारी थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर।
हाल पता – मीरानपुर अहिराना थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर।
*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इन सब का एक संगठित गिरोह है जो अम्बेडकरनगर व अन्य जनपदों में राहगीरों से लूटपाट व छिनैती करते है। दिनांक 06.10.2018 को हमलोगों द्वारा जनसेवा केन्द्र (बरही अदिलपुर) में तमंचा दिखाकर 70 हजार रूपये की लूट किये थे और दिनांक 30.08.2018 को थाना मालीपुर क्षेत्र में बैरागल रोड पर साईकिल सवार से 60 हजार रूपये की लूट किये थे।
*बरामदगी का विवरण-*
01. चौदह हजार छः सौ रूपये (लूट के)
02. 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर घटना में प्रयुक्त
03. 02 अदद पल्सर मोटर साईकिल (लूट की घटना में प्रयुक्त)
04. 02 अदद मोबाइल
*बरामदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमों का विवरण-*
01. मु0अ0सं0- 120/18 धारा- 392,411 भादवि थाना हंसवर जनपद अम्बेडकरनगर
02. मु0अ0सं0- 126/18 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हसंवर जनपद अम्बेडकरनगर
03. मु0अ0सं0- 114/18 धारा- 392,411 भादवि थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर
*अभियुक्तणों का अपराधिक इतिहास-*
01. अमित उर्फ हैप्पी पुत्र भानू प्रताप व राहुल पुत्र स्व0 रविन्द्र
मु0अ0सं0- 262/16 धारा- 392,411,120बी0 भादवि थाना गोशाईगंज जनपद फैजाबाद।
*गिरफ्तारकर्ता टीम (थाना हंसवर)*
01. प्रभारी निरीक्षक देवीचरण गुप्ता
02. उ0नि0 केशव कुमार राय
03. कां0 अमित कुमार
04. कां0 राम प्रहलाद
05. कां0 अनुज मौर्या
06. कां0 पंकज कुमार
*गिरफ्तारकर्ता स्वाट टीम*
01. उ0नि0 मोहम्मद अरशद (प्रभारी स्वाट/सर्विलान्स टीम)
02. कां0 अनिमेश सिंह ( स्वाट टीम )
03 कां0 प्रदीप सिंह ( स्वाट टीम )
04. कां0 वशीम हाशमी ( स्वाट टीम )
05. कां0 विकास ओझा ( स्वाट टीम )
06. कां0 अमरेश यादव ( स्वाट टीम )
07. कां0 उमेश यादव (सर्विलांस सेल)
08. कां0 जितेन्द्र कुमार गौड़ (सर्विलांस सेल)

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा स्वाट टीम/पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 10000/- रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

Share This News