छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट
छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट मुकेश भारती के साथ
✅ राज्य स्पर्धा रायपुर हेतु कोरबा जिले के 70 प्रत्याशियों का चयनl
✅ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पाली तानाखार के विधायक रामदयाल उईके ने थामा भाजपा का दामन. कहा- यह प्रवेश नहीं मेरी घर वापसी हुई. कांग्रेस को लगा झटका.
✅ बसपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ द्वारा बिलासपुर में आयोजित सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला. अजीत जोगी की जमकर तारीफ की.
✅ रामदयाल उइके के भाजपा प्रवेश के तुरंत बाद गोंगपा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाया. 15 अक्टूबर को गठबंधन पर होगी चर्चा.
✅ रामदयाल उईके के भाजपा प्रवेश पर पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने कहा- कांग्रेस ने बहुत मान सम्मान दिया, वैसे भी वे जिस दल में जाते हैं उसकी सरकार चली जाती है.
✅ बुधवारी बाजार स्थित कन्या छात्रावास का छज्जा गिरा. तीन छात्राएं घायल.अस्पताल दाखिल.
✅ कटघोरा: कारखाना एरिया में पूजा पंडाल द्वारा लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक झालर में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर विक्षिप्त महिला की मौत. जांच में जुटी पुलिस.
✅ सीएसईबी चौकी क्षेत्रांतर्गत तुलसी नगर में दो युवको से चार कार्टून पटाखा जब्त.
✅ बांगो: ग्राम गुरसिया में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.
✅ बालको: गायत्री मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल.
✅ उरगा: ग्राम साजापानी में अत्यधिक शराब सेवन करने से ग्रामीण की मौत.
✅ विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक. रैली, जुलूस व सभा के लिए अनुमति लेना जरूरी. निर्धारित सामान से अधिक रखने पर होगी कार्रवाई.
✅ तीन बार मीडिया में विज्ञापन छपाकर प्रत्याशियों को देनी होगी आपराधिक प्रकरणों की जानकारी. शपथ पत्र में भी हुआ बदलाव.
✅ जिला सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता मेें जिला कोरबा बना उपविजेता.
✅ बिलासपुर में जकांछ और बसपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले से भी कार्यकर्ता हुए शामिल.
✅ एनटीपीसी हॉस्पिटल द्वारा दिव्यांगो को कृत्रिम अंग का किया गया वितरण.
✅ स्वास्थ्य विभाग ने जीका वायरस के लिए जारी किया अलर्ट. एडीस मच्छरों के काटने से होती है बीमारी.
✅ रामपुर चौकी अंतर्गत सीएसईबी कालोनी के आवास से जेवरात व नगदी की चोरी.
✅ कोरबा-सोनपुरी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, दंपत्ति घायल.
✅ जिले के 41 उपार्जन केंद्रों में एक नवंबर से होगी धान खरीदी. आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश.
✅ दर्री थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़. जुर्म दर्ज.
✅ बालको: ग्राम भटगांव चुइया में जमीन विवाद को लेकर ग्रामीण की पिटाई.
✅ दीपका: प्रगतिनगर झोपड़पट्टी मंच के पास जुआ खेल रहे तीन जुआरियों से 6500 रुपए जब्तl

