दादा घर दशहरा मनाने आए दो सगे भाइयों की मौत-गाँव में शोक की लहर
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
महासमुंद:- ग्राम अछोला के पास स्थित नाला में डूबने से दो सगे भाई की मौत हो गई बताया जाता है कि त्यौहार मनाने के लिए उनका परिवार रायपुर से आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अछोला का निवासी विजय साहू अपने परिवार सहित रायपुर में निवास करता है वह दशहरा का त्यौहार मनाने के लिए अपना गृह ग्राम अछोला आया हुआ है. शनिवार के दोपहर मृतक मनोज साहू उम्र 12 वर्ष व निखिल साहू उम्र 10 वर्ष एवम इनका एक सगा भाई व गाव का ही एक मित्र चारो कोई दोपहर को लगभग 1 बजे के आसपास घुमने के लिए गाव के बाहर महामाया मन्दिर के पास बहने वाला नाला जो महानदी में जाकर मिलता है.जिसकी गहराई करीब 15-20 से फीट गहरा है को पार करने की कोशिश कर रहे थे।
इसी दरमियान दोनों भाई गहरे पानी में डूब गए उनको डूबता देखकर उसका एक भाई व मित्र घर आ कर पूरी घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही इसकी सुचना गाँव वाले व तुमगाव पुलिस को दी गई.उन दोनों बालक का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया.इस घटना से गाँव में शोक की लहर दौड़ गई. तुमगांव पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।♦

