LatestNewsछत्तीसगढ़

चाकू अड़ाकर महिला से लूट का प्रयास

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

*रायपुर:-* राजधानी के चौबे कॉलोनी स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास रविवार रात को अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने चाकू अड़ाकर छग स्टेट बार कौंसिल के वाइस चैयरमेन संजय शर्मा की पत्नी के साथ लूट का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई थी। लुटेरों की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपियों के जल्द पकड़ में आने की बात कही जा रही है।

Share This News