LatestNewsछत्तीसगढ़

कोरबा में बस व ट्रक की आमने-सामने भिड़त से दर्जनभर यात्री घायल

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें आमने-सामने की भीड़त में बस सवार दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबक कोरबा जिले के मड़ई के पास यात्री बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार बस अंबिकापुर से रायपुर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। बांगो थाना क्षेत्र के पास इस हादसे में दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share This News