LatestNewsछत्तीसगढ़

सुहागिनों के लिए सजा बाज़ार, शनिवार को है करवाचौथ

न्युज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

रायपुर:-सुहागिनों के खास त्यौहार करवा चौथ व्रत के निकट आते ही बाज़ार की रौनक देखते ही बन रही है। रायपुर के सबसे फेमस गोल बाजार दुल्हन की तरह सज गया है। वही सुहागिनों ने व्रत की तैयारियां शुरू कर दी है। व्रत को देखते हुए मेहंदी वालों ने भी शहर के मॉल में स्टॉल लगा लिए हैं।

नवरात्र के बाद दशहरा और अब करवा चौथ व्रत बाज़ार को गुलज़ार बना रहे हैं। इसको देखते हुए बाजार में कपड़ों की नई रेंज, उपहार, पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सज गई हैं। पंडरी के लोधीपारा चौक में स्टाल लगाने वाली सविता साहू ने बताया की करवा और छन्नी का सेट 100 रूपए से 5 सौ रूपए तक में बिक रहा है। जितना सामान उसमे जोड़ते जायंगे उतना ज्यादा रेट रहेगा। करवा चौथ पूजा की पूरी सामग्री स्टाल में उपलब्ध है।

करवा चौथ का व्रत सुहागिनों का खास पर्व है। पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत के लिए खरीदारी के लिए बाजार में खूब भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं ने बाजार में श्रृंगार की सामग्री, कपड़े और उपहार के साथ पूजा के लिए करवा, दीपक, छन्नी आदि की खरीदारी कर रहे है।

Share This News