GeneralNewsछत्तीसगढ़

मील के पत्थर से टकराकर युवक की मौत

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-

बसना(महासमुन्द):- कोमाखान थाना क्षेत्र में गुरुवार को मील के पत्थर से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोईरगांव निवासी दादू यादव पिता बाबूलाल यादव (38) आज अपनी मोटरसाइकिल क्र. सीजी 06 जीबी 18 97 से ग्राम नर्रा की ओर बहुत तेज गति से आ रहा था तभी ग्राम वृंदावन के पास मोड़ पर मील के पत्थर एवं उपस्वास्थ्य केंद्र के बोर्ड से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोमाखान पुलिस की मदद से मृतक को बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोमाखान पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

Share This News