मन मंदिर साड़ीज का कल पुनः उद्घाटन, ज़रूररतमंदों को कपड़े बांटकर हो शुभारंभ: अमीर हाशमी
न्यूज होम लाइव ब्यूरो मुकेश भारतीः-
रायपुर. कल दिनांक 26 अक्टूबर को मन मंदिर साड़ीज का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है, संस्थापक दीपक जैन में बताया कि हमारे संस्थान को इस दिवाली के पर्व में 28 साल पूर्ण होने जा रहे है जिसके उपलक्ष्य में नई साज सज्जा के साथ पुनः उद्घाटन समारोह रखा गया है। सुबह 11 बजे एक्टर व फ़िल्म डॉयरेक्टर अमीर हाशमी की हाथों से उद्घाटन किया जावेगा, दीपक जैन ने बताया कि अमीर हाशमी बिना किसी ब्रांड शुल्क के इस उद्घाटन समारोह के लिए केवल इस शर्त पर आ रहें है कि ज़रूररतमंदों को संस्थान की तरफ से साड़ियाँ बाँटी जावें, जिससे मन मंदिर परिवार काफी खुश है.

