मैं खुद जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार करूंगा: रमन सिंह
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
रायपुर:- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में 78 प्रत्याशियों की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की अध्यक्षता में चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारक के रूप में ज्यादा से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में मैं खुद जाकर जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार करूंगा और भारतीय जनता पार्टी की चौथी बार छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी।

