ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
जांजगीर-चांपा:- जिले के शक्ति थाना क्षेत्र के सुआडेरा रेलवे ट्रैक पर एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी खुदकुशी कर ली। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शक्ति रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूर पर सुवा डेरा रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवती की लाश पड़ी मिली। मृत युवती लगभग 18 से 20 वर्ष उम्र की है और युवती ने सलवार-कमीज पहनी हुई है। बताया जा रहा है कि लगभग 9:30 बजे सुबह के समय युवती रेलवे ट्रेक के पास खड़ी हुई थी और इसी बीच मालगाड़ी आते देख युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे युवती की मौत हो गई, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

