LatestNewsछत्तीसगढ़

विशाल केलकर ने लिया कोरबा विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला :-

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

गौरतलब हो कि “जन संगठन” कोरबा के नाम पर इन दिनों कोरबा जिले में सुर्खियां बटोर चुकी यह संगठन इन दिनों अपने संयोजक विशाल केलकर तथा उनके सदस्यों के साथ मिलकर कोरबा विधानसभा क्षेत्र का निर्दलीय उम्मीदवार बन चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है lइस संगठन के संयोजक विशाल केलकर ने चर्चा के दौरान बताया कि
“कोरबा की जनता से हमने चंद सवाल किए थे कि :-
✅ क्या आप कोरबा के जनप्रतिनिधियों से संतुष्ट हैं ❓
✅क्या आप कोरबा के विकास की वर्तमान स्थिति से संतुष्ट हैं❓
✅ क्या आप कोरबा में मिलने वाली जन सुविधाओं से खुश हैं ❓
✅क्या आपको लगता है कि आपके कोरबा शहर का भविष्य उज्जवल है ❓
✅क्या आपको लगता है कि कोरबा शहर को जो पहचान मिलने थी वह मिल चुकी ❓
उपरोक्त सभी सवालों के नकारात्मक जवाब मिलने पर
हम युवा अपने शहर की स्थिति से संतुष्ट नहीं है इसलिए हमने स्वयं के बलबूते पर शहर को संवारने की ठानी है , हमारे इस कार्य को देखते हुए आज सभी आयु ,वर्ग विशेष के लोग हमारे साथ जुड़ चुके हैं l तथा जन संगठन के द्वारा उठाई गई आवाजों और प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिले हैं “

यह कहना है जन संगठन कोरबा के संयोजक विशाल केलकर का, चर्चा को आगे बढ़ाते हुए विशाल केलकर ने बताया कि
“उच्च शिक्षा (इंजीनियरिंग )की पढ़ाई पढ़ने के बावजूद कोरबा शहर की दुर्दशा ,बदहाल सड़कें, प्रदूषण इत्यादि को देखते हुए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है”
बहर हाल इनकी बातों में कितनी सच्चाई है ..जनता ने इन्हें तथा इनके सवालों को कितना समझा है …यह तो चुनावी परिणाम निकलने के पश्चात थी पता चल पाएगा, किंतु विशाल केलकर के सवाल निश्चित रूप से ज्वलंत है एवं कोरबा के विकास पर निश्चित तौर पर सवालिया निशान उठाते हैंl

Share This News