LatestNewsछत्तीसगढ़

रेखा त्रिपाठी ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की ली बैठक।

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा:- जिला कांग्रेस कार्यालय टी. पी. नगर कोरबा में महिला कांग्रेस लोकसभा प्रभारी श्रीमति रेखा त्रिपाठी ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक का उद्देश्य बताते हुए श्रीमति रेखा त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक होनी चाहिए। कोरबा लोकसभा में 50% महिला वोटर है, इन सभी माता, बहनों को मतदान के लिए प्रेरित करना हम सबकी महत्ती जिम्मेदारी है। श्रीमति रेखा त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर तथा डाॅ. चरणदास महंत व जयसिंह अग्रवाल जी के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं फुलोदेवी नेताम के द्वारा उन्हें कोरबा लोकसभा का प्रभार दिया है जिसके अंतर्गत उनके द्वारा प्रत्येक विधानसभा में जाकर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव के लिए जरूरी मार्ग दर्शन दिया जा रहा है। कोरबा मे महिला कांग्रेस की स्थिति बहुत मजबूत है। उन्होने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कोरबा विधानसभा में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को बहुत ज्यादा बढ़त मिलेगी।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चैहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। कांग्रेस के उद्देश्यों, कांग्रेस के योजनाओं एवं अपने-अपने प्रभावक्षेत्र में घर-घर जाकर सम्पर्क करना है। वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री कुसुम द्विवेदी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियांॅ के साथ मतदाताओं से सम्पर्क करे। उन्हे बताए कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानो की कर्ज माफ, बिजली बिल हाॅफ सहित स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों निर्णय लिए गये। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी की अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, सूचना का अधिकार की जानकारी घर-घर पहुचाएं।
बैठक मे ममता अग्रवाल, गीता महंत, निलिमा चैधरी, माधुरी धु्रव, शालू पनरिया, सावित्री राठौर, विजय लक्ष्मी, शालनी गभेल, सीमा उपाध्याय, मनीषा अग्रवाल, नफीशा हुसैन, गौरी चैहान, त्रिवेणी बाई, शशी सिंह, सीमा कुर्रे, सरिता श्रीवास, बीरा टोप्पों, पुष्पा पात्रे, द्रोपति तिवारी, कविता उरांव, पिंकी चैहान, तुलसी केंवट, माया नायर, सुमन चैरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Share This News