आचार संहिता का उल्लंघन, हाई स्कूल छिंदपुर के प्राचार्य ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को किए साइकिल वितरण
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-
हरदी बाजार ..कोरबा जिला के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आचार संहिता की उल्लंघन करते हुए प्राचार्य के.आर.डहरिया कक्षा 9वी की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का वितरण मंगलवार 19 मार्च को साइकिल का वितरण किया गया जिससे साफ नजर आ रही है एक शासकीय कर्मचारी होते हुए भी शासन के द्वारा आचार संहिता लागू किया गया है इसके बाद भी प्राचार्य ने बिना सोचे समझे छात्राओं को साइकिल का वितरण कर दिया वही ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि प्राचार्य सुर्खियों के घेरे में रहते हैं अपनी मनमानी ढंग से शासकीय काम को भी करते हैं इसके लिए कई बार ग्रामीणों के द्वारा विरोध भी किया गया जो की शिक्षक संघ से जुड़े हुए पार्टी का पावर दिखाया जाता है, यह भी बताया जा रहा है कोरबा जिला से लेकर राजधानी तक उसकी पकड़ है जिस कारण जो भी काम करते हैं अपने मनमाने ढंग से ही प्राचार्य के द्वारा किया जा रहा है ग्रामीण जन आक्रोशित हैं लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे हैं यह भी बताया जा रहा है, अपने एससी पद से किसी को भी फंसा देने की बात की जाती है जिस कारण विरोध करने में लोग कतराते हैं , प्राचार्य जी द्वारा दुर्व्यवहार एक बार ग्राम के सरपंच के ऊपर भी हो चुका है इससे साफ नजर आ रहा है कि किस कदर बच्चों को शिक्षा ग्रहण दिया जा रहा होगा यह जांच की विषय है इस और विभाग को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही करने की ग्रामीणों ने अपील की है ।।
वर्सन.. ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शकुंती कवर के द्वारा आचार संहिता में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वी की छात्राओं को स्कूल प्राचार्य के आर डहरिया द्वारा अपनी हर एक काम को मनमानी तरीके से करते हैं आज भी जान बूझ कर आचार संहिता के उल्लंघन करते हुए साइकिल का वितरण 19 मार्च मंगलवार को कर दिया जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से किया जाएगा इसके लिए उच्च अधिकारी जांच करते हुए ऐसे शिक्षक के ऊपर कार्यवाही करे

