LatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ़। सीमान्त यूथ मोर्चा के नौजवानों ने शहीदे आजम भगत सिंह का 89 वां शहादत दिवस मनाया। कहा कि उनके सपनों के भारत की लड़ाई अभी बाकी है।

न्यूज होम लाइव डिजिटल डैस्क:-

पिथौरागढ। सीयूमो के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्रित युवाओं ने शहीदे- आजम भगत सिंह को याद करते हुए नारे लगाते हुए कहा कि ’’ भगत सिंह तुम जिंदा हो, हम सबके अरमानों में’’ श्री खत्री ने शहीदे आजम के जीवन में प्रकाश डालते हुए बताया कि भगत सिंह अंग्रेजों की दासता से मुक्ति के साथ देश को सामाजिक बुराइयों से छुटकारा भी दिलाना चाहते थे। कहा कि 1924 में जब वह 17 साल के थे तब से ज्वलंत मूद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने लगे थे। कहा कि उन्होंने जेल में 116 दिनों की भूख हड़ताल की थी जिसका मकसद जेल की स्थिति को सुधारना था और भारतिय कैदियों को यूरोपीय कैदियों के सामान सुविधांए दिलाना था। कहा कि भगत सिंह एक दर्शन और एक विचार थे। वह युवाओं के हीरो हैं। भगत सिंह ने कहा था अपनी विशिष्टता और आरामतलबी छोड़कर अपना कार्य आरंभ करो। कहा था मजबूत साहस, दृढ़ता, इच्छाशक्ति की दरकार आपको आगे बढ़ाएगी। कहा कि भगत सिंह के सपनों के भारत की लड़ाई को सभी युवाओं ने मिलकर लड़ना होगा और उनके सपनों के भारत को बनाना होगा। इस मौके पर सुरेश जोशी, गौतम, राहुल खत्री, प्रकाश नगरकोटी, राकेश वर्मा, अजय, इमरान, कैलाश कठायत, लक्ष्मण बिष्ट, बहादुर राम, भवानी पुनेठा, नरेंद्र खत्री, चन्द्रप्रकाश ने अपने विचार रखें।


Share This News