LatestNewsछत्तीसगढ़

RPF द्वारा अंतर्राज्यीय TOPB गैंग का पर्दाफ़ाश , जाने यह गैंग कैसे करती थी ट्रेनों में छोरियां❗

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-

मंडल:CKP(चक्रधरपुर)
पोस्ट : राउरकेला
*घटना का विवरण *-
1– दिनांक 19.01.2019 को ट्रेन नं० 2906 में A1 से दो ट्राली बैग की चोरी जिसमें सोने के गहने एवं 25 हज़ार कैश सहित कुल 2.79 लाख की चोरी हुई थी जिसका FIR , GRP अहमदाबाद में लिखा गया था। Case No.00/19 dt 23.01.19 u/s 379 IPC)

2-दि० 3.3.19 को हटिया – आपा एक्सप्रेस (2906) में A1- 13 सीट के यात्री का टाटा-ROU के बीच *3.14 करोड़ * की चोरी का FIR, GRP हाबड़ा में लिखा गया है। case no.00/19 dt 10.03.19 u/s 379
IPC )
संबंधित GRP द्वारा दोनों मामले GRP/ROU को ट्रांसफ़र किये गये हैं।

*गैंग द्वारा चोरी का तरीक़ा *- इस गैंग द्वारा AC-2 में रिज़र्वेशन कराकर देश के सभी भाग में चोरी की जाती है। CKP मंडल में हाल ही में दो बार हाबडा से चलकर गाड़ी 2906 से राउरकेला तक चोरी करके उतर गये थे और तुरंत दूसरी ट्रेन द्वारा वापस चले गये थे। इनके द्वारा फ़र्ज़ी नाम और मोबा. नंबर से टिकट ख़रीदा गया है।
RPF द्वारा कार्यवाही:-
पीड़ित पार्टी द्वाराGRP अहमदाबाद में FIR देकर PC. RPF राउरकेला को फ़ोन पर बैग चोरी के बारे में सूचना दी गयी थी। इस सूचना पर राउरकेला पोस्ट इंचार्ज एवं RPF टीम द्वारा आरक्षण चार्ट एवं CCTV फ़ुटेज की एनालिसिस करके एक व्यक्ति को टारगेट किया गया और CCTV फ़ुटेज में पाये गये बैग एवं संदिग्ध की फ़ोटो पीड़ित पार्टी को भेजकर मिलान कराया गया। पार्टी द्वारा संदिग्ध की पहचान कर लेने पर प्रतिदिन संदिग्ध पर पैनी नज़र रखी जा रही थी।
दि० 21.3.19 को वही संदिग्ध व्यक्ति दो अन्य साथियों के साथ राउरकेला के PF 2/3 पर देखा गया तब उसको पकड़ कर पूछताछ करने पर उसने उपरोक्त दोनों चोरी करना स्वीकार किया और उनके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 2 करोड़ 23 लाख रूपये की बरामदगी की गयी।
मुख्य अभियुक्त का नाम राजन श्रीवास्तव है जो राँची का निवासी है तथा इसके अन्य पकड़े गये दो साथी पटना निवासी दो भाई हैं । ये तीनों पूरे देश में AC-2 में रिज़र्वेशन क़राकर चोरी करते हैं। अभियुक्त के पास से 17 टिकट (2nd AC) भी मिले हैं जो पूरे देश में अग्रिम यात्रा के लिए हैं। इस गैंग के द्वारा देश में कई हाई वैल्यू की चोरी के केस में संलिप्त होने की संभावना है।
PC/RPF/राउरकेला द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु तीनों अभियुक्तों को 2.23 करोड़ रूपये की बरामदगी के साथ GRP राउरकेला को अग्रिम क़ानूनी कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया । दिनांक 19.1.19 के लिए GRPS/ROU case No.18/19 dt 23.02.19 u/s 379 IPC तथा दिनांक 3.3.19 की घटना हेतु GRPS/Jarsuguda case No.26/19 dt 20.03.19 u/s 379 IPC दर्ज किया गया है।

Share This News