HealthLatestNewsनॉएडा

मोटापा एवं मधुमेह का विशेष योग सेशन नोएडा स्टेडियम में लिया गया।

प

न्यूज होम लाइव व्यूरो

नोएडा । योग शिक्षक सचिन कुमार ने दिनों दिन बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे मोटापा एवं मधुमेह के रोग को देखते हुए इसके लिए विशेष योग सेशन लिया। योग सत्र की शुरुआत मे सभी को वैदिक मंत्रोच्चारण कराया गया और उसके महत्व को समझाया गया जिससे हम अपने शरीर और मन को संतुलित रखकर शांत एवं प्रसन्न चित्त जीवन जी सकते हैं।

सूर्य नमस्कार के 12 आसन एवं योगिगं जोगिंग का अभ्यास कराने के साथ साथ उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया, रोज सूर्य नमस्कार करने से किस प्रकार हम अपने संपूर्ण शरीर को चुस्त-दुरुस्त रख सकते हैं, शरीर में हार्मोनस के असंतुलन एवं रक्त संचार को ठीक रख सकते हैं इसके बारे में बताया गया, इससे हम अपने हाथो पैरो की मांसपेशियां एवं संपूर्ण शरीर को हष्ट पुष्ट एवं सुंदर रख सकते हैं और नियमित अभ्यास करने से मानसिक शांति एवं चेहरे पर तेज ला सकते हैं इसके बारे में समझाया गया।

भस्त्रिका, कपालभाति, उज्जाई एवम अनुलोम विलोम जैसे महत्वपूर्ण प्राणायाम करवाए गए और उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। जुखाम, खांसी, फेफड़े, एलर्जी आदि को किस तरीके से मात्र भस्त्रिका प्राणायाम करने से ठीक किया जा सकता है इसके बारे में बताया गया। प्रतिदिन कपालभाति करने से मोटापा कब्ज मधुमेह एवं अन्य कई रोगों से कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में बताया गया।

सभी ने बड़े उत्साह के साथ योग से होने वाले लाभों की जानकारी ली एवं दैनिक जीवन में योग को अपनाने की उपयोगिता को समझा। योग के प्रति सभी का लगाव देखते हुए ध्यान का अभ्यास भी कराया गया, किस प्रकार भ्रामरी, उदगीत एवं प्रणव प्रणायाम करने से हम टेंशन, माइग्रेन, डिप्रेशन, नींद ना आना एवं अन्य कई प्रकार के मानसिक रोगों से बच सकते हैं इसके बारे में समझा और ध्यान का भरपूर आनंद लिया।
सहयोग शिक्षक गीता अग्रवाल, वरुण, अल्पना, कविशा, अनिता प्रकाश, रौशन एवं अनेकों योग साधकों की सहभागिता रही।

Share This News