भाजपा नेता विकास महतो को शराब जप्त के एक मामले में पुलिस ने बनाया सह आरोपी
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरू डी स्थित एक फार्म हाउस में उरगा पुलिस ने दबिश देकर 65 पेटी देसी शराब जप्त किया था और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर फार्म हाउस के संचालक के बंता सिंह खिलाफ भी मामला दर्ज किया था पुलिस ने मामले की जांच के उपरांत भाजपा नेता विकास महतो को मामले में आरोपी बनाया है पकड़े गए आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने पाया की विधानसभा चुनाव के दौरान शराब को लाया गया था और चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर क्षेत्र में खायापाया गया था लेकिन 65 पेटी शराब को वितरण नहीं किया जा सका था और फार्म हाउस में रखा गया था जहां काम करने वाले चौकीदार द्वारा उक्त शराब को क्षेत्र में बेचा जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने उक्त फार्म हाउस में दबिश देकर शराब को जप्त पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों की सरगर्मी से खोजबीन शुरू कर दी है लोकसभा चुनाव के दौरान भी शराब की खेप लाई जा सकती है इसके लिए पुलिस सतर्क है और लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है पुलिस की इस कारवाही से हड़कंप मच गया है ज्ञात रहे की लोकसभा चुनाव के दौरान भी पुलिस द्वारा अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही कर बड़े पैमाने पर अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है

