बेरीनाग में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
न्यूज होम लाइव व्यूरो
बेरीनाग में रविवार को अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।और बाबा साहब को याद किया गया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ बेरीनाग नगर में रैली निकालकर जय भीम के नारे जब तक सूरज चाँद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए गए। भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर लोग बेरीनाग के जीआईसी मैदान में एकत्रित हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व लोगों ने जीआईसी मैदान से से नगर शहीद चौक और पुरानी बाजार तक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने जय भीम जय भारत के नारे लगाये। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में जो विद्वता और त्याग का परिचय दिया है, वह भारत के लिए गौरव की बात है। इससे हमें प्रेरणा लेनी होगी। कार्यक्रम में अनिल ह्रयूमन ,डीआर टम्टा,पीआर कोहली,सुरेश टम्टा,नवीन कुमार,भीम कुमार,हरि प्रसाद लोहिया,सुरेन्द्रग्वासीकोटी,कैलाश चन्याल,गंगा आर्या,हिमाशु आर्या,प्रदीप आगरी,सुन्दर आगरी,रंजीत राम विशिष्ट अतिथि,गणेश राम आर्य,बीना आर्य,गिरीजा शंकर टम्टा,आदि सौकडो लोग मौजद रहे।न्यूज होम लाइव के लिए गोविन्द चावला /कैलाश चन्याल की रिर्पोट

