LatestNewsछत्तीसगढ़

बालको सेवा निवृत्त मैत्री सँघ बालको ने किया मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

बालको सेवा निवृत्त मैत्री सँघ बालको नगर के द्वारा मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन साई मंगलम बालको नगर मे किया गया ।मैत्री संघ के सभी सदस्यो की सपरिवार उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही । संघ के महासचिव पी एल सोनी के संचालन मे श्री ताम्रकार,श्रीमती उमा चटर्जी ,श्रीमती चौधरी श्री दुष्यन्त शर्मा श्री के एन सेठ श्री के पी सोनी श्री सोधिया श्री राय श्री जयपाल सिग,श्रीमती त्रिपाठी ,व अन्य सदस्यों ने मताधिकार के विषय पर अपने विचारो से सभी उपस्थित सदस्यों को मतदान के उपयोग का महत्व समझाया एवं मतदान न करने से होने वाले नुकसान सेअवगत कराया । शाल श्रीफल से श्रीमति आरती सोनी ने अतिथी का सम्मान किया ।वार्ड 35 के पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल एवं संगीता दुबे ने सभी से अनुरोध किया कि देशहित मे सबल हाथों मे अपने प्रतिनिधि का चयन करे । 10 वर्षीय सम्मान नेअपने मधुर गायन से सभी का मन मोह लिया आयोजन के अंत मे राष्टगान के साथ सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठायाl

Share This News