LatestNewsहरियाणा

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म व हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

न्यूज होम लाइव व्यूरो सुनील शर्मा

बहादुरगढ़

झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक अति वांछित आरोपी को एक नाबालिग मासूम लड़की का अपहरण करके दुष्कर्म व हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर उठा ले जाने तथा दुष्कर्म करके उसकी हत्या करने के मामले में गहनता से कारवाही करते हुऐ मामले के एक आरोपी को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुऐ अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ के प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि एसएसपी श्री अशोक कुमार आईपीएस द्वारा किए गए वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने के सख्त दिशा निर्देशानुसार अपहरण, दुष्कर्म व हत्या के मामले में अति वांछित एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने शिकायत देते हुऐ बताया था कि वह झज्जर जिला के एक ईंट भट्ठा पर मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। बरेली निवासी एक युवक संतोष जिससे उनके पारिवारिक संबंध हैं, वह भी उनके साथ आया हुआ था। 27 दिसंबर 2018 को काम निपटा कर जैसे ही वे अपने क्वार्टर पर पहुंचे तो उनकी लड़की तथा वह युवक वहां नहीं मिले। नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा अपने तौर पर अपने गांव व आसपास पता करने पर भी दोनों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। लापता नाबालिग का पिता दो जनवरी 2019 को सुबह जब घूमने के लिए निकला तो गुमशुदा लड़की का शव भट्ठा से कुछ दूरी पर अक्षत विक्षत हालत में दिखाई दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा तुरंत मौका पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला अंकित किया गया।
सीआईए टू प्रभारी बहादुरगढ़ बताया कि नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म व हत्या के उपरोक्त लंबित मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री अशोक कुमार आईपीएस द्वारा मामले पर गहनता से कार्रवाई करने तथा दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए मामला सीआईए टू बहादुरगढ़ के हवाले किया गया था। एसएसपी श्री अशोक कुमार आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार उपरोक्त मामले पर गहनता से कारवाही करते हुऐ मामले के अति वांछित आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगढ़ सिटी एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान संतोष पुत्र बलदेव प्रसाद निवासी जिला बरेली उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में दुष्कर्म व हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत द्वारा आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Share This News