अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकोल प्रैक्टिस कैंप पतंजलि युवा भारत द्वारा मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर ग्रेटर नोएडा में लगाया गया।
प
न्यूज होम लाइव व्यूरो
दिल्ली। योग शिक्षक सचिन कुमार ने योग के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष और भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के बारे में देश विदेश की जानकारियां साझा की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रैक्टिस कैंप की शुरुआत में मंत्रोच्चारण का महत्व बताया एवं ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन एवं कटि चालन आदि अभ्यास कराए। ताड़ासन करना सिखाया और किस प्रकार इस आसन के अभ्यास से शारीरिक दृढ़ता प्राप्त होती है इसकी जानकारियां दी एवं बताया बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए यह आसन किस प्रकार अत्यंत उपयोगी है। सभी साधकों से वृक्षासन करवाया गया एवं किस प्रकार इस आसन को करने से मांसपेशियों को गठीला बनाया जा सकता है एवं लिगामेंट को भी ठीक कर सकते हैं, यह आसन हमारे शरीर की फिजिकल फिटनेस के लिए बहुत ही उपयोगी है। पादहस्तासन करवाया गया और किस प्रकार इस आसन को करने से हमारा मेरुदंड लचीला बनता है एवं कब्ज आदि की समस्याओं से बचाव होता है। योग शिक्षक सचिन कुमार ने प्राणायाम के बारे में भी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी एवं सभी साधकों को अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी एवं अन्य कई प्राणायाम को सही विधि से करना सिखाया, गर्मी के मौसम में शीतली प्राणायाम करके किस प्रकार हम अपने शरीर को शीतलता प्रदान कर सकते हैं इसका अभ्यास करवाया और बताया कि यह प्राणायाम हमारे रक्त को भी शुद्ध करता है।
ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी साधकों ने इस योग शिविर का भरपूर लाभ लिया एवं आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि इस प्रकार का शिविर हमारी सोसाइटी में भी लगवाएं ताकि अन्य लोग भी इसका लाभ ले सकें। योग शिविर में अरुण कुमार, नीता रानी, विपिन, उमेश कुमार, समिता तोमर, हितेश दत्त, मनीषा, श्याम सुंदर, महिमा, कमल रावत, मीनाक्षी, पवन दुबे एवं अन्य साधक उपस्थित रहे।

