LatestNewsछत्तीसगढ़

मालगड़ी का इंजन फैल, राहगीरों को हुई परेशानी

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

एंकर, टीपी नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी का इंजन खराब हो जाने से घंटो जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान फाटक बंद होने से राहगीर काफी परेशान रहे। वही मालगड़ी से कोयला चोरी करने कोयला चोर गिरोह सक्रिय नजर आया।

कोरबा। शहर का अधिकांश हिस्सा रेलवे क्रॉसिंग से घिरा हुआ है ऐसे में अगर फाटक बंद रहे तो लोगों को कितना परेशान होना पड़ता है यह आप समझ गए होंगे। यह नजारा अक्सर टीपी नगर शारदा विहार के आसपास देखा जा सकता है। टीपी नगर रेलवे क्रासिंग के पास मानिकपुर खदान से कोयला लेकर सीएसईबी जा रही मालगड़ी का इंजन खराब हो गया इस दौरान घण्टो रेलवे फाटक बंद रहा।जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।घटना की सुचना गेटमैन ने अधिकारी कॉम्चारियो को दी जहा मौके पर पहुच घंटों मशक्कत के बाद सुधार कार्य पूरा किया। वही इस बीच कोयला चोर सक्रिय नजर आए और खड़ी मालगाड़ी से कोयला निकालते नजर आये।कुछ लोग तो कैमरा चलता दे मौके से फरार हो गए वहीं कुछ लोग कोयला चोरी करने में ही मशगूल हो गए।

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के इंजन का एक्सल खराब हो जाने के चलते ये घटना घटी है। अक्सर देखा जाता है कि मालगाड़ी में ओवरलोड कोयला परिवहन होने के चलते मालगाड़ी का इंजन खींच नहीं पाता जिसे डबल इंजन का सहारा लेना पड़ता। कुछ दिनों पहले ही टीपी नगर के पास मालगाड़ी के इंजन खराब हो जाने के चलते 3 दिनों तक कोयला परिवहन ठप रहा। बार-बार घट रहे घटना के बाद भी संबंधित विभाग लापरवाही बरत रहा है जिसके चलते आम लोग तो परेशान हो ही रहे हैं वही कोयला चोरी भी जमकर हो रही है।

Share This News