LatestNewsछत्तीसगढ़

पुल के नीचे मिली युवक की लाश,दो दिन से था लापता,हत्या की आशंका

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा(जटगा):- जिले के कटघोरा थानांतर्गत जटगा चौकी अंतर्गत पुल के नीचे 22 वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मामले में हत्या का संदेह जताया गया है।जिसके आधार पर पुलिस द्वारा दो युवकों से पूछताछ किया जा रहा है।

इस मामले पर मिली जानकारी के अनुसार जटगा निवासी 22 वर्षीय शिवराज गोड़ दो दिन पहले अपने दो स्थानीय साथियों के साथ घूमने जाने के नाम पर घर से निकला था।लेकिन देर रात घर वापस नही लौटा।जबकि उसके साथ घूमने गए अन्य दो साथी अपने-अपने घर वापस लौट गए।परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के दौरान आज सुबह युवक की लाश जटगा स्थित एक पुल के नीचे पाई गई।मामले की सूचना पुलिस चौकी को दी गई।जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश पीएम के लिए भिजवाकर घटना की जांच में जुट गई है तथा मृतक के साथ घूमने गए दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किया जा रहा है।इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का आशंका व्यक्त किया है।गत दिनों पहले भी इस क्षेत्र से एक ग्रामीण की बोरे में बंद लाश मिली थी।जिसमें मृतक की पत्नी द्वारा ही अपने पूर्व पति व अन्य के साथ मिलकर ग्रामीण की हत्या किये जाने का मामला सामने आया।जिसमे आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया।वहीं एक सप्ताह के भीतर इस क्षेत्र में दूसरी लाश मिलने से आसपास सनसनी फैली हुई है।अब इस मामले पर पुलिस जांच में क्या सच्चाई सामने आती है यह देखना है।

Share This News