LatestNewsछत्तीसगढ़

कॉलोनी बनाने का हाउसिंग बोर्ड का फंडा हुआ फेल, हुआ 62 करोड़ का घाटा

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा. हाउसिंग बोर्ड शहर से बाहर कॉलोनी का बनाने का फंडा पूरी तरह से फेल होता नजर आ रहा है। हाउसिंग बोर्ड के पुरानी कॉलोनी के 156 मकान और नए कॉलोनी के 153 मकान के लिए खरीददार ही नहीं मिल रहे हैं। कुल मिलाकर 62 करोड़ का नुकसान हाउसिंग बोर्ड को लगा है। हाउसिंग बोर्ड ने शहर के बीच जहां भी कॉलानी बनाई उसके लिए ताबड़तोड़ आवेदन आए। वर्तमान स्थिति में शहर के बीच बनाए गए कॉलोनी में एक भी मकान खाली नहीं है। लेकिन शहर के बाहर बनाएं गए कॉलोनी खंडहर होने की स्थिति में है। हाउसिंग बोर्ड ने शहर से बाहर बरबसपुर में कॉलोनी बनाई जहां 28 मकान नहीं बिक सके। वजह सिर्फ एक यही कि कॉलोनी शहर से काफी दूर है। इस कॉलोनी में शहरवासियों का रिस्पांस नहीं मिलने के बाद भी हाउसिंग बोर्ड ने बरबसपुर से भी और अधिक दूर उरगा में एक कॉलोनी पांच साल पहले बनाई गई। ये कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड के गले का फांस बन गया है। दरअसल इस कॉलोनी में 134 मकान अब तक नहीं बिक सके हैं। इसके पीछे की वजह भी शहर से लगभग 15 किमी दूर होना है। शहर से इतनी दूर ग्राम पंचायत क्षेत्र में कॉलोनी का निर्माण शहरवासियों को रास नहीं आया। लेकिन इसी के बाद हाउसिंग बोर्ड ने खरमोरा में कॉलोनी का निर्माण किया। इस कॉलोनी के मकान एक साल के भीतर ही बिक गए। बरबसपुर और उरगा के कॉलोनी को देखने के बाद भी अधिकारियों ने सबक नहीं लिया। और शहर से दूर झगहरा में कॉलोनी बनाई जा रही है। इस कॉलोनी के लिए ही अब वही परेशानी शुरू हो गई। अलग-अलग श्रेणी के 153 मकानों के लिए विभाग को खरीददार नहीं मिल रहे हैं।

Share This News