LatestNewsPoliticsदिल्ली

केन्द्र सरकार ने की राज्यपालों की नियुक्ति


मुकेश भारती /अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


नई दिल्ली — हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है जबकि बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भगत सिंह कोशियारी महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे वहीं राजीव गांधी की सरकार में मंत्री रहे आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि आरिफ़ मोहम्मद खान ने मोदी सरकार का ट्रिपल तलाक़ और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने का समर्थन किया था।

Share This News