हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान शुरू
लालकुआ से न्यूज होम लाइव के लिए सचिन गुप्ता की रिर्पोट
हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो चुका है। सुरक्षा व्यवथाओ के बीच मतदान प्रक्रिया चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने, एसपी राजीव मोहन ने पल-पल की अपडेट का जायजा लिया और उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशाशन पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना नही होने दी जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इधर समाचार लिखे जाने तक आज प्रातः 9 बजे से 4 पदों के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। पूर्वान्ह 11 बजे लगभग 30 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

