LatestNewsuttarakhandनैनीताल

न्यूज होम लाइव के लिए लाल कुआं से सचिन गुप्ता

जंगली हाथियों का आतंक, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों हाथियों का आतंक है। शाम ढलते ही जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाकों खड़े गन्ने और धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा हैं। लेकिन वन विभाग जंगली हाथियों को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने में असफल साबित हो रहा है। जंगली हाथियों के आतंक से हल्दुचौड़ क्षेत्र के काश्तकार परेशान हैं। वन विभाग द्वारा बनाई गई हाथी सुरक्षा दीवार और सोलर फेंसिंग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसके चलते जंगली हाथी ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों से निजात दिलाने के लिए वे स्थानीय विधायक नवीन दुमका और वन विभाग से कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वहीं लालकुआं विधायक नवीन दुमका का कहना है कि उनका विधानसभा क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ क्षेत्र है। जिस कारण यहां हमेशा हाथियों का आतंक बना रहता है। वह इस संबंध में वन विभाग के सम्पर्क में हैं और शीघ्र ही इस समस्या का समाधान निकाला जायेगा।

Share This News