LatestNewsराजस्थान

ये विशाल तालाब जीर्णोधार और सजावट की गुहार लगाता है


सिंघाना,12 सितंबर,2019। (राजेश कुमार शर्मा राजस्थान स्टेट प्रभारी ) राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे में उप तहसील के सामने स्थित विशाल ,आकर्षक तालाब
जीर्णोद्धार के अभाव में अनुपयोगी होने के कारण अपनी दुर्दशा पर आंसु बहाता हुआ जीर्णोद्धार और सजावट की मांग करता नजर आता है। चर्चा आज की मीडिया मंच के राजस्थान प्रभारी और विभिन्न मीडिया मंचों से जुडे हुए वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार शर्मा ने इस स्थल का दौरा करके विडियो बनाके पाया कि ये तालाब जीर्णोद्धार और सजावट के अभाव में दुर्दशा का शिकार होकर अनुपयोगी बना हुआ है। यदि इस तालाब का जीर्णोद्धार करके सजावट की जाए तो निश्चित तौर पर ये तालाब वर्षा जल का भंडारण करके पेयजल का अच्छा स्रोत तो हो ही सकता है साथ में पर्यटन स्थल के रुप में भी उपयोगी बन सकता है।

Share This News