FEATUREDLatestNewsउत्तर प्रदेश

हीड़ी पकड़िया के बारात घर निर्माण में मानकों की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

न्यूज होम लाइव व्यूरो अभिषेक कुमार गौड


⏺घटिया निर्माण कार्यो में सीडीओ व उनके मातहतों द्वारा संज्ञान न लेेने का आरोप


अंबेडकरनगर। सरकार द्वारा निर्माण कार्यो में गुणवत्ता को लेकर कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत दी जाती रहती है किन्तु अनदेखी आमबात हो गयी है जिसके पीछे कमीशन खोरी बताया जा रहा है। इसी तरह का मामला कटेहरी विकास खण्ड अन्तर्गत हीड़ी पकड़िया का आया है जिसे लेकर ग्रामीणों मंे आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत में बारात घर का निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है जिसमें मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन बारात घर की फोटो वायरल किया है जिसमें नींव से लेकर जो दीवाल खड़ी है उसमें बेहद घटिया किस्म के ईंट की जुड़ाई की गयी हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस बारात घर के निर्माण में कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार मसाले में मोरंग का उपयोग न कर बालू लगवा रहे हैं साथ ही सीमेण्ट भी निर्धारित मानक से कम का प्रयोग करवा रहे है। ग्रामीणों ने मिन्टू सिंह के नेतृत्व में सोमवार को निर्माण कार्य को रोकवा दिया और मजदूरों के जरिए कार्यदायी संस्था को हिदायत दी कि बगैर गुणवत्ता कार्य नहीं होगा। ग्रामीणों का कहना है कि सूबे के मुख्यमंत्री आये दिन निर्माण कार्यो में गुणवत्ता के बावत कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत दे रहे हैं और अमल कराने में प्रशासनिक मशीनरी को भी जिम्मेदारी निर्वहन करने का निर्देश दे रहे हैं किन्तु इस जिले में मुख्य विकास अधिकारी व उनके मातहत अधिकारियों के आंख पर पट्टी बंधी है, शिकायतें होने के बावजूद भी इन सभी को कहीं घटिया निर्माण नहीं दिखाई पड़ रहा है। कारण सभी के मानक के विपरीत निर्माण कार्यो में कमीशन तय होना है जिस तरह घटिया बारात घर का निर्माण हो रहा है। इससे साफ है कि यह एक तरफ बनकर तैयार होगा और दूसरी ओर दीवारें क्षतिग्रस्त होने लगेगी।

Share This News