नवनिर्मित जिला कारागार का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संपन्न
न्यूज होम लाइव व्यूरो अभिषेक कुमार गौड
अंबेडकरनगर
के 72 में नवनिर्मित जिला कारागार का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उत्तर प्रदेश सरकार, द्वारा संपन्न हुआl 105 करोड़ की लागत से बनाया गया जिला कारागार का माननीय मुख्यमंत्री के कल कमलों द्वारा किया गयाl इस जेल का 970 बंदी की क्षमता है इसमें 30 बंदियों को रखने हेतु हाई सिक्योरिटी का अतिरिक्त बैरियर बनाया गया है, इसमें अजीत बेड का अस्पताल भी बनाया गया हैl माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि प्रदेश में जितने भी जिला कारागार बनाए गए उनमें शासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे का लगाने का निर्देश दिया गया है उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जघन्य अपराधी बाहर ना घूमने पाए इसलिए सरकार चाहती है कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला जेल बनाया जाएगाl उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि प्रदेश में बनाए गए हर जेल में डिजिटाइजेशन किया जा रहा है तरह तरह के उपकरण लगाए जा रहे हैं जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था एवं हर तरफ से बंदियों पर पैनी नजर रखी जाएl उन्होंने कहा कि बंदियों के रोजगार के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत हैl माननीय मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर जिला प्रशासन चौकस बंदोबस्त किया हुआ था कहीं पर किसी प्रकार की कोई शिकायत या व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं उत्पन्न होने पाई जगह-जगह पर वेरी गेटिंग एवं पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था जगह-जगह पर चेकिंग की जा रही थी, जिला प्रशासन संबंधित समस्त अधिकारी मौके पर मौजूद थेl माननीय मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान माननीय राज्य मंत्री कारागार जय कुमार, अपर पुलिस महा निरीक्षक, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, जिला विकास अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अमरनाथ राय, अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्र, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जनपद के विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित छात्र-छात्राएं एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेl

