FEATUREDLatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ़ जिले को राष्ट्रीय स्तर पर चार पुरुस्कार मिले।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ। मुख्य विकास अधिकारी वन्दना ने बताया  महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के अंतर्गत पिथौरागढ़ में उल्लेखनीय कार्य किए जाने  के फलस्वरूप पिथौरागढ़ जिले को राष्ट्रीय स्तर पर कुल चार पुरुस्कार प्राप्त हुए है। जनपद पिथौरागढ़ राष्ट्रीय स्तर पर  अव्वल रहा है। उन्होंने बताया भारत सरकार की तरफ से प्रदेश को मिलने वाले 10 में से 4 पुरस्कार पिथौरागढ़ जनपद को मिले हैं, जिनमें से

विकासखंड मूनाकोट को देश भर में मनरेगा कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने अवगत कराया कि आगामी 19दिसंबर को दिल्ली के
सी सुब्रह्मण्यन सभागार में यह पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरुस्कार प्राप्त करने हेतु जिले से अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। पुरस्कारों की घोषणा होते ही जिले के नाम एक उपलब्धि दर्ज हो गई है। भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। यह पुरस्कार एमआईएस की रिपोर्ट के आधार पर दिए जाते हैं। इस वर्ष योजना की विभिन्न श्रेणियों में उत्तराखंड को 10पुरस्कार मिले हैं। जिनमें पिथौरागढ़ को चार पुरस्कार मिले हैं। जनपद को मनरेगा के प्रभावी संचालन, जीओ टेकिंग और समय पर भुगतान के लिए पहला पुरस्कार मिला है। तीनों श्रेणियों में मूनाकोट विकासखंड को प्राप्त हुआ है।जिसके लिए इस विकासखंड को देश भर में पहला पुरस्कार दिया जा रहा है। 19 दिसंबर को दिल्ली में यह पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा निर्देश एवं उनके द्वारा लगातार की जाती रही समीक्षाओं के अनुसार विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की लगन मेहनत से जिले को यह गौरव व सम्मान प्राप्त हुआ है,और यह सीमांत जिला देश के अग्रणी जिलों में शामिल हो पाया है।इस हेतु उन्होंने सभी को बधाई दी है।

Share This News