FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

आज सरकार की उपलब्धियाँ गिनायेंगे मुख्यमंत्री बघेल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर — आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की एक वर्ष का सफ़ल कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पूर्वान्ह 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मंत्री व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे । सभा में कांग्रेस पार्टी का नगरीय निकाय चुनाव के लिये घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा। एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर दोपहर में पत्रकार वार्ता लेकर सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा भी देंगे। इसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी आज जगदलपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और राज्य की कांग्रेस सरकार की एक साल की उपलब्धियों की जानकारी देंगे ।

Share This News