FEATUREDLatestमहाराष्ट्र

छग विधानसभा उपाध्यक्ष ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को दिया नृत्य महोत्सव का न्यौता


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


मुम्बई — राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिये छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले से भेंट कर उनको निमंत्रण दिया। गौरतलब है कि रायपुर में तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन 27, 28 और 29 दिसंबर को किया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देश के तमाम प्रदेशों के साथ-साथ विदेशों से भी आदिवासी नृत्य समूहों को आमंत्रित किया गया है।

Share This News