धरमघर माजखेत मोटर मार्ग के घटिया निर्माण कार्य की शिकायत पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन …
न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह
बागेश्वर…-जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने धरमघर माजखेत मोटर मार्ग के घटिया निर्माण कार्य की शिकायत का संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी कपकोट की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया। जिसमें अधि0अभि0लेानिवि कपकोट तकनीकि सदस्य के रूप में एवं सहायक सम्भागीय अधिकारी को सदस्य के रूप में नामित किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा यह समिति को यह निर्देश दिये गये थे कि समिति धरमघर माजखेत मोटर मार्ग की निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। समिति की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी द्वारा यह पाया गया कि संबंधित कार्यदायी फर्म द्वारा कार्य की गुणवत्ता को नजरअंताज करते हुए घोर लापरवाही की गयी हैं, इसलिए जिलाधिकारी द्वारा अधि0अभि0 लोनिवि कपकोट को कडे निर्देश जारी किये गये है कि वह संबंधित फर्म के विरूद्ध एफआर्इआर कराना सुनिश्चित करें साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में उक्त फर्म को और अधिक समय न दिया जाय। जिलाधिकारी द्वारा यह भी पाया गया कि विभाग द्वारा संबंधित निर्माण कार्यो की निरन्तर रूप से निगरानी की जानी चाहिए थी जो नही हुर्इ है अत: अधि0अभि0 को कडे निर्देश दिये गये है कि वे संबंधित सहायक अभियंता एवं अपर अभियंता का शोकॉज नोटिस देते हुए उनकी विरूद्ध कठोर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवार्इ प्रारंभ करें। जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

