FEATUREDLatestNewspithoragarhउत्तराखंडबेरीनाग

बेरीनाग में श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा ।

तहसील के मुख्य द्वार में धरना दिया —

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

https://youtu.be/janbXEztFCA

बेरीनाग (पिथौरागढ) नैनीताल रोड स्थित शारदा होटल में परिवार के साथ ठहरे वरिष्ठ पत्रकार सुधीर राठौर को 15 फरवरी की रात 10 बजे पुलिस उपनिरीक्षक विजय पाल ने दादा गिरी से अभद्रता की और पत्रकार सुधीर राठौर को पुलिस वाहन से कोतवाली ले गये और पत्रकार से हाथापाई की और पत्रकार के बोलने में जान से माने की धमकी दी मंगलवार को श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने तहसील के मुख्य द्वार में दो घंटे धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की और तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया । पत्रकार संगठन ने कहा पत्रकार सुधीर राठौर के परिवार को सुरक्षा देने मामले की निष्पक्ष जॉच कर न्याय दिलाने को कहा अगर न्याय नहीं मिला तो श्रमजीवी पत्रकार संगठन पूरे प्रदेश में आन्दोलन करने के लिए मजबूर होगी। धरना प्रदर्शन करने वालो मे वरिष्ठ पत्रकार गोबिन्द चावला, प्रदीप महरा, कैलाश चन्याल, जीवन धानिक, गोबिन्द भण्डारी, राजेन्द्र सिंह कठायत ,धीरज जोशी, अनिल राठौर,राजेश पंत आदि मौजूद थे.

Share This News